कटनी नगर: ढीमरखेड़ा के मेर पहरुआ के ग्रामीणों को आवंटित पट्टे की भूमि कंप्यूटर में दर्ज नहीं, कलेक्ट्रेट पहुंचे
जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के मेर पहरुआ के ग्रामीण आज मंगलवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे थे जहां उन्होंने शिकायत में बताया कि उन्हें वर्ष 2002 में शासकीय पट्टे की भूमि दी गई थी। यह भूमि कंप्यूटर में दर्ज नहीं होने के कारण ग्रामीण शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित है। ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे और गुहार लगाई।