गढ़वा: संस्कार भारती गढ़वा इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित, डॉ. नथुनी पाण्डेय ने किया मार्गदर्शन
Garhwa, Garhwa | Aug 20, 2025 कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गढ़वा इकाई के संस्थापक डॉ. नथुनी पाण्डेय आजाद के स्वागत में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस अवसर पर डॉ. नथुनी पाण्डेय ने कहा कि गढ़वा इकाई रूपी नन्हा पौधा अब वटवृक्ष का रूप ले चुका है और कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।