बाह: पिनाहट में परशुराम शोभायात्रा में पहुंचे मेरठ जेल अधीक्षक, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
पिनाहट: परशुराम शोभायात्रा में सोमवार दोपहर 2 बजे मेरठ के जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। शोभायात्रा में पहुंचने पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के जयकारों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। डॉ. शर्मा ने समाज में एकता और संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया।