कैथल: सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी : एडीसी एवं स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी सी. जया श्रद्घा
जो भी युवक व युवती 18 वर्ष (एक जनवरी 2024 के तहत) की दहलीज पार कर चुके हैं वो अभी भी अपना वोट बनवा सकते हैं। एडीसी एवं स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी सी. जया श्रद्घा वीरवार को ढांड रोड स्थित गांव टीक के नजदीक चल रहे महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान एवं रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी।