खुर्जा: खुर्जा में कांग्रेस ने संगठन विस्तार को दी रफ्तार, एससी/एसटी विभाग के जिलाध्यक्ष बने जिला उपाध्यक्ष
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) ने जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।