धरियावद: केसरियावद थाना की कार्रवाई, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 151 किलो अवैध गांजा किया गया जब्त, कीमत ₹75.50 लाख
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना केसरियावाद क्षेत्र से 151 किलो 75 ग्राम अवैध गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 75 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी.आदित्य के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस उप अधीक्षक धरियावद नानाल सालवी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी केसरियावाद रमेशचन्द्र।