मेड़ता: उपमुख्यमंत्री डॉ॰ प्रेमचंद बैरवा ने किया मेड़ता सिटी का दौरा, भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया भाग
Merta, Nagaur | Apr 7, 2024 राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा आज मेड़ता सिटी के दौरे पर रहे।इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध चारभुजा एवं मीरा मंदिर में दर्शन किए।इसके बाद शहर के किशनदास महाराज की छतरी पर पहुंचकर नरेना धाम मुख्य पीठ आचार्य ओमप्रकाश महाराज,महंत हरिनारायण महाराज का आशीर्वाद लिया।इस दौरान मंत्री मंजू बागमार,विधायक लक्ष्मण राम कलरू मौजूद रहे