अनूपपुर: ग्राम लतार में बांध से सटी जमीन पर उत्खनन से बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा और नियमों पर सवाल
ग्राम पंचायत लतार में बांध से लगी भूमि पर तालाब निर्माण के नाम पर किए जा रहे बड़े पैमाने के उत्खनन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि छत्रपाल केवट द्वारा कराई जा रही खुदाई में नियमों की अनदेखी की जा रही है, जबकि राजस्व, पंचायत और खनिज विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बांध के समीप गहरी खुदाई की जा रही है ।