शामली: शामली में डिलीवरी के दौरान लापरवाही से महिला की बच्चेदानी निकालनी पड़ी, सीएमओ कार्यालय पर हुआ हंगामा
Shamli, Shamli | May 12, 2026 मंगलवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गांव मानकपुर निवासी ग्रामीण रजनीश किसान संगठन के लोगों के साथ सीएमओ कार्यालय पर पहुंचा और हंगामा किया। आरोप है कि 11 मई को शामली के कैराना रोड स्थित निजी अस्पताल में लापरवाही से हुई डिलीवरी के कारण उसकी पत्नी की बच्चेदानी निकालनी पड़ी। अस्पताल को सील कर कार्रवाई की मांग की गई है।