बिंदकी: बिरनई और रनूपुर के बीच ईंट भट्टा के निकट दो बाइक की टक्कर में मां-बेटा सहित तीन लोग घायल, एक गंभीर रेफर
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिरनई तथा रनूपुर के बीच एक भट्टे के समीप गुरुवार को देर शाम 6:30 बजे दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके चलते एक बाइक में सवार योगेंद्र उम्र 19 वर्ष तथा उनकी मां पुष्पा देवी निवासी ग्राम सैकापुर थाना जहानाबाद तथा दूसरी बाइक में सवार महेंद्र कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी जगदीशपुर मंझावन जनपद कानपुर नगर घायल हो गए।