बांसगांव में पुलिस ने शनिवार को डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से डकैती में इस्तेमाल होने वाले हथियार और अन्य आपराधिक सामग्री भी बरामद की। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ बदमाश एक स्थान पर डकैती की साजिश रच रहे हैं।