गोहपारु: आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गोहपारू पुलिस ने छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार
शहडोल गोहपारू पुलिस ने मंगलवार को लगभग 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पवन सिंह कवर को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बताया है कि आरोपी के द्वारा मृतिका अंजना सिंह कवर को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया था,जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।