मथुरा: समाधान दिवस में DM-SSP ने सुनी फरियाद, गैरहाजिर अधिकारियों पर गिरेगी गाज
मथुरा सदर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दूर-दराज से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे पीड़ितों की समस्याओं को सुना इस दौरान राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास और चकबंदी समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी लगभग 50 शिकायतें दर्ज की गईं