घोरावल: सोनभद्र में संभावित आंधी-तूफान और बारिश की संभावना, घोरावल ब्लाक के बरौली ग्राम पंचायत में लोगों को किया गया जागरूक
सोनभद्र जिले में 29 मई और 30 मई को संभावित आंधी तूफान बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए गुरुवार दोपहर 12 बजे घोरावल ब्लाक क्षेत्र के बरौली ग्राम पंचायत में जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक किया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई और आपात स्थिति में प्रशासन को मामले की जानकारी देने के लिए कहा गया ।