सीतापुर: सुल्तानपुर गांव में घर से लापता किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, इलाके के दो लड़कों पर हत्या का आरोप
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में घर से लापता किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया मामले में परिवार ने इलाके के ही दो लड़कों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।