हनुमानगढ़: जंक्शन में शादी समारोह के दौरान घर में घुसकर तोड़फोड़, लूट और जान से मारने की धमकी दी गई
हनुमानगढ़ जंक्शन की भट्टा कॉलोनी में शादी समारोह के बीच घर में घुसकर हथियारों से हमला तोड़फोड़ और लूट की वारदात सामने आई है। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर हमला कर घायल कर दिया और शादी में खलल डालने की धमकी भी दी। जंक्शन पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर कई जनों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।