रॉबर्ट्सगंज: गैंगस्टर एक्ट में वांछित और पशु तस्कर को पन्नूगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
पन्नूगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित और वर्ष 2025 की पुलिस मुठभेड़ में घायल रहे पशु तस्कर संजय कुमार उर्फ संजय दीवाना को सोमवार दोपहर 12 बजे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कई सप्ताह से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पकरहट नहर पुलिया के पास से उसे दबोच लिया गया।