निर्मली: निर्मली प्रखंड के कुनौली वार्ड 05 स्थित आवासीय परिसर में भागवत गीता पाठ का भव्य आयोजन
निर्मली प्रखंड क्षेत्र के कुनौली वार्ड नंबर 05 स्थित जगदीश मंडल के आवासीय परिसर में बुधवार दोपहर 12बजे भागवत गीता पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम के दौरान 21 कन्याओं द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूजा स्थल से प्रारंभ होकर खड़क नदी तक पहुंची, जहां