गाज़ीपुर: कल गाजीपुर आएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री को देंगे श्रद्धांजलि
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय कल यानी गुरुवार, 5 अक्टूबर को गाजीपुर आ रहे हैं। वे यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय अवधेश राय शास्त्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।कार्यक्रम के मुताबिक, अजय राय दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर सिद्धेश्वर नगर, लंका स्थित स्वर्गीय विधायक के आवास पर पहुंचेंगे, जो अर्बन बैंक, गाजीपुर के पास है।