टिकारी: टिकारी नगर परिषद के वार्ड 15 स्थित तारकेश्वर नाथ मंदिर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Tikari, Gaya | Apr 12, 2026 टिकारी नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 स्थित तारकेश्वर नाथ मंदीर परिसर में रविवार दोपहर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय वार्ड पार्षद सोनी देवी ने स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। शिविर में दर्जनों ग्रामीण के स्वास्थ्य की जांच कर चिकित्सकों मे उन्हें उचित परामर्श दिया।