बिसौली: तिगोड़ा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हुए
Bisauli, Budaun | Jul 31, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के लखुपुरा गांव की रहने वाली 45 वर्षीय संतोष देवी पत्नी हरिओम बाइक द्वारा अपने 22 वर्षीय बेटे बागीश के साथ थाना मुजरिया क्षेत्र के चंदौली गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी थाना मुजरिया क्षेत्र के तिगोड़ा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार संतोष देवी व उनका बेटा बागीश गंभीर रूप से घायल हो गए।