गोइलकेरा: कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सामाड ने डुकरी के प्राथमिक विद्यालय में किया पोशाक वितरण
डुकरी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दिन के दो बजे कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामाड ने उपस्थित विद्यार्थियों को ठंड को देखते हुए पोशाक का वितरण किया। पोशाक के साथ बच्चों के बीच स्वेटर एवं जूता मोजा का वितरण किया गया। पोशाक मिलने के बाद बच्चे काफी खुश दिखे। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष एवं सचिव मुख्य रूप से उपस्थित थे।