बिहार: रामचंदपुर की चाइना मार्केट में लगी भीषण आग, 6 से ज़्यादा दुकानें जलकर राख
Bihar, Nalanda | Nov 16, 2024 लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित चाइना मार्किट शनिवार की सुबह 4 बजे बिजली की चिंगारी से भीषण आग लग गई। जिससे कई दुकान में रखे सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर अग्नि शमन की घटना स्थल पर पहुचकर आग पर काबू पाया। बताते चले कि इस मार्किट में कुल 40 दूकानें मोबाइल रिपेयरिंग से लेकर पार्ट्स की है। 6 से अधिक दुकान जलकर हुई राख