कुडू: कुडू में दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण,सुरक्षा मानकों के पालन और शांतिपूर्ण आयोजन का दिया निदेश।
Kuru, Lohardaga | Oct 17, 2026 दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे लोहरदगा उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना ने पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के साथ कुडू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।