28 फरवरी शनिवार शाम 4 बजे एस पी रायबरेली रवि कुमार के द्वारा आगामी होली के त्यौहार के दृष्टिगत जनपद वासियों को संदेश जारी किया गया है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगभग तीन हजार 338 स्थान पर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन 3 मार्च को आयोजित किया जाएगा, और रंग खेलने का कार्यक्रम 4 मार्च को आयोजित होगा। शांतिपूर्वक होली मनाने का आग्रह किया गया है।