सूरजपुर: पीपीटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 अप्रैल तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पॉलिटेक्निक में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 25 मार्च से 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य एन. योगेश के अनुसार, आवेदन में त्रुटि सुधार 18 से 20 अप्रैल तक संभव होगा।