टोंक: जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने चौगाई ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया
टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत चौगाई में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने उपस्थित कार्मिकों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सेवा की भावना से कार्य करते हुए आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस मौके उपखंड अधिकारी गणराज बड़गौती सहित अन्य उपस्थित रहे।