टोंक: सांसद हरिश्चंद्र मीणा के इकलौते पुत्र हनुमंत मीणा का निधन, लोकसभा क्षेत्र में शोक की लहर
टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरिश्चंद्र मीणा के पुत्र हनुमंत मीणा का गुरुवार को जयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।जानकारी अनुसार उनको हार्ट अटैक होना सामने आया है। सांसद के इकलौते पुत्र के निधन से टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में शोक की लहर है।