बोध गया: बोधगया में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी थार निरंजना नदी में गिरी, 8 बच्चे व संस्था सचिव घायल, अस्पताल में भर्ती
Bodh Gaya, Gaya | Apr 28, 2026 बोधगया में जेनअमिताभ वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव विक्रम सिंह अपने संस्था के बच्चों को थार वाहन से लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बोधगया के पछट्टी पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर निरंजना नदी में जा गिरा।जिसमे 8 बच्चे और सचिव विक्रम सिंह घायल हो गया है।