गुण्डरदेही: गुण्डरदेही नगर पंचायत के अधिकारियों की लापरवाही से राहगीरों में नाराज़गी, मृत मवेशियों को खुले में फेंकने का आरोप
गुण्डरदेही नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लापरवाही से राहगीरों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। आरोप है कि सड़क दुर्घटनाओं या अन्य कारणों से मृत हुए मवेशियों को खर्रा रोड स्थित तंदूला डेम के पास खुले में फेंक दिया जाता है। इससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है और वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में पड़े मृत मवेशियों को आवारा कुत्ते नोच-नोचकर खाते हैं। इसके बाद कुछ कुत्ते राहगीरों के पीछे दौड़ने और काटने का प्रयास करते है