शाहपुरा: ईटमारिया गांव में आयोजित योग शिविर में बच्चों ने दिखाया कमाल, बना स्वास्थ्य जागरूकता का केंद्र
जन कल्याण ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत ईटमारिया में आयोजित योग शिविर उत्साह और ऊर्जा का केंद्र बन गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच बच्चों ने शुक्रवार को सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।