फुलवरिया: रंगदारी न देने पर मोबाइल दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला, माड़ीपुर प्राथमिक विद्यालय के पास का मामला
फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप आधी रात को बारात से लौट रहे एक मोबाइल दुकानदार पर आधा दर्जन की संख्या में हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मोबाइल दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान माड़ीपुर गांव निवासी मनोज चौहान के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही