एटा: गांव भटपुरा निवासी 34 वर्षीय महिला की बीमारी से मौत, परिजनों ने ससुराल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया
एटा के गांव भटपुरा की निवासी 34 वर्षीय विवाहित महिला अनीता देवी की बुधवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक महिला के भाई राजेश ने पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते हुए बताया कि अनीता की शादी 15 जून 2020 को देवेंद्र के साथ हुई थी।