अंबाह: झूजकी गांव में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने लगाई फांसी, हुई मौत
Ambah, Morena | Jan 23, 2025 जुझकी गांव में पत्नी से बहस के बाद जगदीश पुत्र किशनलाल ने फांसी लगा ली। हुई मौत ।पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जगदीश पुत्र किशन लाल झूझकी गांव में निवास करते है बीते शाम पति-पत्नी दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी थी।