अंबाह: नगर के पचासा मैदान में सास रस्साकशी में बहू विजेता, गोला फेंक और देवरानी दौड़ में भी बहू ने जीत हासिल की
Ambah, Morena | Jan 22, 2025 घर के चौका चूल्हे से फुर्सत निकाल कर खेल मैदान तक पहुंचे दिव्यांगों और वृद्ध महिलाओं ने आज बुधवार दोपहर 4वजे पचासा मैदान के पास दूसरे दिन विभिन्न खेलों में जौहर दिखाए। एक ही मैदान पर सास, देवरानी, जेठानी, नंद, भाभी जैसे रिश्तों में बंधी बड़फरा पंचायत की अनेक महिलाएं एकत्रित हुईं।