भिंड नगर: अटेर रोड पर समाजसेवी सुभाष यादव ने एसपी डॉ. असित यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया, लोगों ने भावुक विदाई दी
भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के पदोन्नति के बाद ग्वालियर रेंज के DIG पद पर पदस्थ होने पर शहर में उनका विदाई समारोह आयोजित किया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार शाम 3बजे अटेर रोड स्थित समाजसेवी सुभाष यादव मामा के निवास पर भव्य विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे डीआईजी डॉ असित यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी है