रेवाड़ी जिले के भगवानपुरा क्षेत्र में पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। छापेमारी के दौरान मौके से कुल 118 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर बरामद किए गए। साथ ही सिलेंडरों की रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सप्लाई में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किए गए है।