सिधौली: अटरिया हाईवे पर पिता के साथ बाल कटवाने जा रहे 5 वर्ष के बच्चे को तेज रफ्तार कार ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत
जनपद के अटरिया हाईवे पर पिता के साथ बाल कटवाने जा रहे 5 वर्ष के बच्चे जिसका नाम रितिक बताया गया है सड़क पार करते समय बच्चे को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। दुर्घटना में बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल बच्चे को हिंद हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई है। बच्चे की मौत हो जाने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।