कृषि विभाग के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में प्रचार रथ संचालित कर कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसी क्रम में सोमवार 12 बजे खालवा जनपद पंचायत परिसर से कृषि विभाग का प्रचार रथ रवाना किया गया । उपसंचालक कृषि नितेश यादव ने बताया कि खालवा में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि रथ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया