बांसवाड़ा: डांग पाड़ा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर चचेरे भाई ने भाई पर तलवार से किया हमला, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
डांग पाड़ा गांव में पुर्व के विवाद को लेकर चचेरे भाई ने भाई को मारी तलवार, जिसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से उपचार के लिए गुरुवार रात 8:30 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि 40 वर्षीय गेबीलाल पुत्र शंभु मसार निवासी डांग पाड़ा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।