बांसवाड़ा: सालीया गांव में मछली मारने गए युवक के हाथ में टोटा ब्लास्ट होने से हाथ के चिथड़े उड़े, एमजीएच में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के सालीया गांव में गुरुवार दोपहर 2 बजे मछली मारने गए, युवक के हाथ में टोटा ब्लास्ट होने से हाथ के चिथड़े उड़े और शरीर पर कई जगह लगी गंभीर चोट, गुरुवार दोपहर 3:30 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि कैलाश पुत्र शांतीलाल निवासी कंडोला का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।