चूरू: चूरू के दिव्य राजपाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गृह नगर आगमन पर सिंधी समाज ने किया स्वागत
Churu, Churu | Oct 2, 2026 दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रतिष्ठित शहीद भगत सिंह कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजय हासिल करने के बाद चूरू के होनहार युवा दिव्य राजपाल के प्रथम बार गृह नगर आगमन पर श्री सिंधी पंचायत संस्थान एवं श्री सिंधी युवक मंडल, चूरू के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।