हमीरपुर: छानी खुर्द में आग लगने से पांच बीघा फसल जलकर हुई राख, समय पर नहीं पहुंच सकी फायर ब्रिगेड
हमीरपुर जिला के भरुआ सुमेरपुर ब्लाक के गांव छानी खुर्द में खेत पर कतरने के लिए राखी थी गेहूं की फसल उसमें आग लग गई ।पांच बीघा की फसल जल कर राख हो गयी।एक लाख रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अज्ञात द्वारा आग लगने संदेह व्यक्त किया जा रहा है। यह जानकारी रविवार को नौ बजे मिली है।