इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, सैकड़ों लोग हुए शामिल
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को बामसेफ, भीम आर्मी व अंबेडकरवादी संगठनों द्वारा अलीगंज में 3 बजे तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा अबगिला चौराहा से शुरू होकर नवादा–सिकंदरा मार्ग होते हुए अलीगंज बाजार पहुंची। इस दौरान डीजे, झांकियां, सैकड़ों मोटरसाइकिल व चारपहिया वाहनों के साथ युवाओं में खासा उत्साह दिखा।