दमोह: हटा में सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज से परेशान युवक ने खाया जहर, जिला अस्पताल में इलाज जारी, डॉ चक्रेश चौधरी ने बताया
Damoh, Damoh | Jul 2, 2026 दमोह जिले के हटा निवासी 32 वर्षीय युवक ने सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज से परेशान होकर गुरुवार को कथित रूप से सेलफॉस का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे हटा सिविल अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। युवक ने बताया कि वह कर्ज के दबाव में था और लगातार पैसे मांगे जा रहे थे। जिला अस्पताल में डॉ ने बताया उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है।