बाड़मेर और बालोतरा जिलों की सीमाओं में बदलाव के बाद जिले की प्रशासनिक और चुनावी संरचना में बड़ा परिवर्तन हुआ है। जिला परिषद के वार्डों का पुनर्गठन कर नई सूची जारी की गई है। अब बाड़मेर जिला परिषद में 39 की जगह 37 वार्ड होंगे। जिले में 7 उपखंड, 11 तहसील, 7 उपतहसील, 17 पंचायत समितियां है।