गाज़ियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर मालीवाडा चौक पर कांग्रेस प्रत्याशी डोली शर्मा का कार्यालय बंद कराया गया
गाजियाबाद में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो मालीवाडा चौक से लेकर चौधरी मोड़ तक है। प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर मालीवाडा चौक पर बने कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के कार्यालय को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा रोड शो के दौरान पड़ने वाली सभी दुकानों को भी बंद कर दिया गया है, जिससे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक ना हो।