अनूपपुर: पसला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पसला के पास बुधवार रात लगभग 8 बजे तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि ज्यादा चोट नहीं आई है ।