तुरकौलिया: तुरकौलिया के अशर्फी टोला में 45 वर्षीय मजदूर की छत से गिरने से हुई मृत्यु
तुरकौलिया के अशर्फी टोला के एक 45 वर्षीय मजदूर की मजदूरी के दौरान छत से गिरने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान उक्त गाँव के निवासी मैनेजर सोनार के पुत्र सुरेंद्र साह के रूप में हुई है। वह हरियाणा के एक कम्पनी में 10 दिन पूर्व मजदूरी के लिए गया था। मजदूरी के दौरान छत से उतरते समय गुर गया,जिसे तत्काल इलाज के लिए हॉस्पीटल पहुंचाया गया,लेकिन उसकी मृत्यु हो गई।