खालवा: बंगाल में भाजपा की जीत पर महादेवगढ़ मंदिर में बंगाली परिवार ने की महाकाल की भव्य आरती
खंडवा | बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष में महादेवगढ़ मंदिर में बंगाली परिवार की ओर से महाकाल की भव्य महाआरती का आयोजन किया। इस दाँरान मंदिर परिसर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने "अखंड भारत' की कामना करते हुए राष्ट्र की एकता और समृद्धि के लिए प्रार्थना की